स्याना (बुलंदशहर): किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने स्याना अनाज मंडी में जोरदार ‘हल्ला बोल’ किया। संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान जब मंडी पहुंचे, तो वहां की बदहाल व्यवस्था देखकर माहौल गरमा गया।
मंडी में अव्यवस्था पर फूटा गुस्सा
निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। किसानों ने बताया कि सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति को गंभीर देखते हुए मांगेराम त्यागी ने मौके पर ही SDM, इंस्पेक्टर और मंडी अधिकारियों को बुलाकर पूरी व्यवस्था दिखाई। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा:“किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे।”
भाकियू (अराजनैतिक) के युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेन्द्र आर्य और नगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो 1 मई को स्याना तहसील पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान, यशपाल चौधरी, अरविंद शर्मा, मुदस्सिर खान, रोहतास शर्मा, रविंद्र राघव, लियाकत अली, प्रदीप गौड़, शिवम चौहान, सावेज खान, बिंदु जाटव, शहनवाज खान, अराफात चौधरी, केपी सिंह, नदीम खान, अरमान खान सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

