गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित लक्जरी विंटेज बैंक्वेट हॉल में लिटिल स्टार और सुपर मॉडल ऑफ इंडिया स्मार्टी पंडित का बर्थडे बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य आयोजन में फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी।
बर्थडे पार्टी में सुप्रसिद्ध अभिनेता सार्थक चौधरी, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के हमशक्ल ‘पुष्पा’ फेम निशांत कुमार, तथा लोकप्रिय कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं के मशहूर अभिनेता सलीम जैदी (टिल्लू) सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां मौजूद रहीं।
पार्टी में स्मार्टी पंडित के पहुंचते ही दोस्तों ने हूटिंग और गुलदस्ते देकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सभी मेहमानों और दोस्तों के साथ केक काटकर खुशी साझा की। इस दौरान मेहमानों ने स्मार्टी को उपहार भेंट किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में कई मनोरंजक गेम्स और मैजिक शो का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फिल्मी गानों पर डांस और मस्ती का माहौल देर रात तक चलता रहा।
अभिनेता सार्थक चौधरी ने बताया कि स्मार्टी पंडित एक उभरती हुई प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिन्होंने एड शूट, डिजिटल शूट, टीवी विज्ञापन, प्रिंट और ई-कॉमर्स शूट के साथ-साथ शॉर्ट मूवी और वेब सीरीज में भी काम किया है। डांसिंग, मॉडलिंग और एक्टिंग उनकी प्रमुख विशेषताएं हैं।
इस मौके पर स्मार्टी पंडित के परिवारजन—नाना एडवोकेट मदनलाल, पिता कौशल मिश्रा, माता रजनी मिश्रा—सहित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, संयुक्त निदेशक गोपाल दास गुप्ता, इंडस्ट्री एक्सपर्ट तपस दास और सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

