खाद्य सुरक्षा टीम ने फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स से परखी खाद्य पदार्थों की शुद्धता मिलावटखोरों में मचा हड़कम्प

यह भी पढ़ें:

​शिकारपुर : नगर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स श मोबाइल लैब के जरिए सघन जांच अभियान चलाया मेरठ से विकास कुमार, और सनी कुमार, के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नगर के प्रमुख स्थानों पर पहुंच कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची ​जांच दल ने जहांगीराबाद चुंगी, अनुपम मैरिज होम, 12 खम्भा, समेत कई स्थानों पर स्थित दुकानों से खाद्य तेल, मसाले, मिठाइयों, और मीठी चटनी, के सैंपल एकत्र कर मौके पर ही उनकी जांच की इस दौरान टीम ने तेल व मसालों में कृत्रिम रंगों की मिलावट तथा मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले रंग और चांदी के वर्क की गुणवत्ता परखी अभियान के दौरान नगर की एक प्रसिद्ध हलवाई की दुकान पर भी मिठाई और चटनी का सैंपल चेक किया गया फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स की वैन को देखते ही मिलावटखोरों में हड़कम्प मच गया और कई मिठाई विक्रेता आनन-फानन में अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से खिसक गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने व्यापारियों और दुकानदारों को मिलावटखोरी से दूर रहने तथा आम जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की सख्त हिदायत दी उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job