नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती अभियान के तहत कुल 1979 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

इस भर्ती के माध्यम से TGT Computer Science, Special Educator, Junior Scientific Assistant, IT Assistant, Data Entry Operator, Electrical Overseer समेत कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 16 जून 2026
  • अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026
  • परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी

आवेदन शुल्क

  • General / OBC / EWS: ₹100
  • SC / ST / PwD / Women: निशुल्क

शैक्षणिक योग्यता

भर्ती में 12वीं पास, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, B.Ed, B.Tech, MCA, M.Sc और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा पद

  • TGT (Computer Science): 675
  • Special Educator (Primary): 450
  • TGT (Special Education): 163
  • Domestic Science Teacher: 129
  • IT Assistant Grade-A: 125

चयन प्रक्रिया

  • CBT / लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट (पद अनुसार)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job