खुर्जा (बुलंदशहर): खुर्जा पॉटरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और निर्विरोध तरीके से संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र खन्ना, उप चुनाव अधिकारी ठाकुर दुष्यंत कुमार सिंह और शकील अहमद की देखरेख में आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें:

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सभी 6 प्रमुख पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके चलते सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए। वहीं कार्यकारिणी के 11 पदों के लिए 12 नामांकन आए थे, लेकिन एक उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लेने के बाद सभी सदस्यों का निर्वाचन भी निर्विरोध हो गया।

संरक्षक: राजीव बंसल

अध्यक्ष: सत्यप्रकाश दादू

उपाध्यक्ष: दर्शन छतवाल

सचिव: रवि राणा

उपसचिव: हाजी नईमुद्दीन

कोषाध्यक्ष: कृष्ण गोपाल

पवन अग्रवाल, अनस राणा, डॉ. मुकुल तायल, यूनुस अहमद, कृष्ण कुमार सैनी, अनिल बाछल, अंकित गोयल, सौरभ अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, साविश रिजवी खान एवं ओमप्रकाश सैनी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पॉटरी उद्योग के विकास और सदस्यों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job