बुलंदशहर: प्रधानमंत्री द्वारा 29 अप्रैल को प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जनपद में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में तहसील स्याना के लाडपुर गांव के पास बनाए जा रहे कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा एक्सप्रेसवे लोकार्पण का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा, जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

डीएम ने जर्मन हैंगर में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आने वाले आमजनों के लिए बनाए गए सीटिंग प्लान का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा कराया जाए और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस मौके पर सीडीओ निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम, सीओ, डीडीओ, डीपीआरओ, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

जनपद प्रशासन ने साफ किया है कि गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job