युवाओं के प्रेरणा स्रोत है स्वामी विवेकानंद : संजय डीलर

यह भी पढ़ें:

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद भर में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर सभी ने उनके चित्र पर फूल माला पहनाकर उन्हें नमन किया और उनके विचारों व सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी एवं जिला पंचायत सदस्य संजय डीलर ने कहा कि युगप्रवर्तक स्‍वामी विवेकानंद मात्र एक व्‍यक्ति नहीं, बल्कि एक अमर विचार, एक समृद्ध जीवन शैली हैं। वे राष्ट्र निर्माण में अस्पर्शयता व जातिवाद को बड़ी बाधा मानते थे। उन्होंने युवाओं में नई चेतना जागृत कर उन्हें सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। देश में चेतना जगाने का काम किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति व अध्यात्मिक दर्शन को सम्पूर्ण विश्व में गौरव दिलाया। उनकी देशभक्ति से परिपूर्ण रचनाएं, देशवासियों को सदैव मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवाओं को नशे का त्याग कर समाज एवं राष्ट्र हित में रचनात्मक कार्य करने का संकल्प दिलाया।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job