बुलंदशहर शातिर किस्म के बदमाश के साथ थाना खुर्जा नगर पुलिस की हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से नकदी, एक मोटर साइकिल, अवैध असलहा, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद।*
जनपद में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 13-09-2026 को थाना खुर्जा नगर पुलिस ग्राम भौपुर के पास झाझर रोड पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी तभी एक बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुका तथा मोटर साइकिल को वापस मोडकर जंगल की तरफ भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान नौशाद पुत्र शाबू निवासी ग्राम सारसोल थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ के रुप में हुई हैं, घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी खुर्जा में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, 13,000/- रुपये नकद, एक मोटर साइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है जिसके द्वारा दिनांक 02-09-2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत प्रीतविहार कॉलोनी में एक मकान का ताला तोडकर नकदी चोरी करने की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बंध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-995/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दिनांक 12-09-2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत गुलशन विहार में एक मकान से आभूषण चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-1037/26 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- नौशाद पुत्र शाबू निवासी ग्राम सारसोल थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ ।
*
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- श्री रामफल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना खुर्जा नगर
2- उ0नि0 अतुल कुमार, उ0नि0 सुमित पान्डेय,
3- है0का0 जितेन्द्र कुमार, है0का0 राजबीर सिंह, का0 रोहित खोखर, का0 राहुल कसाना, का0 अक्षय त्यागी, का0 हेमेन्द्र, है0क0 लोकेन्द्र

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News
