खुर्जा में शिक्षक की बेरहमी: मदर एकेडमी में पढ़ने वाले सातवीं के छात्र को बुरी तरह पीटा, शरीर पर बने नीले निशान
कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक मदर एकेडमी स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुनैता सफीपुर निवासी प्रताप चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा कक्षा-7 में पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल के शिक्षक सुरज ने छात्र को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई से छात्र के शरीर पर कई जगह नील पड़ गए हैं और आंख के पास भी गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। पीड़ित के पिता ने थानाध्यक्ष कोतवाली खुर्जा को प्रार्थना पत्र देकर शिक्षक के खिलाफ सख्त और उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर, परिजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

