खुर्जा देवी मंदिर के पास दुकान में घुसकर वेटरों से मारपीट, तोड़फोड़
दबंगई का CCTV वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच के दिए निर्देश
खुर्जा। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में देवी मंदिर के निकट एक दुकान में घुसकर वेटरों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने दुकान में पहुंचकर वेटरों के साथ कथित रूप से मारपीट की। इसके बाद उन्हें दुकान से बाहर निकालकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किए जाने का भी आरोप है। घटना के दौरान दुकान में तोड़फोड़ भी की गई।
📹 CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद
घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
👮 पुलिस ने दिए जांच के निर्देश
उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना प्रभारी खुर्जानगर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

