नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान HDFC बैंक से खुर्जा बस स्टैण्ड तक हटाए
अवैध होर्डिंग और टीन शेड 13,800 रुपये जुर्माना भी वसूला गया
रीशू कुमार
शिकारपुर : नगर पालिका परिषद ने चौक चैनपुरा स्थित HDFC बैंक से खुर्जा बस स्टैण्ड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया यह अभियान मुख्य बाजार से होते हुए गुजरा अभियान का संचालन ईओ नीतू सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के सहयोग से किया गया। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक जगहों पर लगे अवैध होर्डिंग, टीन शेड, बोर्ड, तख्त और दूसरे अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए अतिक्रमण करने वालों से 13,800 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया ईओ ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी कि वे सार्वजनिक रास्तों, नालियों और सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा न करें ऐसा करने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी नगर पालिका परिषद ने बताया कि शहर को साफ, सुगम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।
GB NEWS INDIA | Category: बुलंदशहर

