Skip to content
Saturday, 28 November 2026|India
28 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
परिसीमन विधेयक पर संसद विशेष सत्र में तीखी बहस, शरद पवार और एमके स्टालिन की भूमिका•बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी•तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश की महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाने का फैसला, पीएम मोदी ने एक्स पर ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखा•इंडिया गठबंधन की आज की बैठक में परिसीमन बिल पर रणनीति तय होगी•इंदौर डबल मर्डर केस: 50 लाख के पैसों के विवाद में मुख्य आरोपी हर्ष को दिल्ली में गिरफ्तार•बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहारपरिसीमन विधेयक पर संसद विशेष सत्र में तीखी बहस, शरद पवार और एमके स्टालिन की भूमिका•बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी•तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश की महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाने का फैसला, पीएम मोदी ने एक्स पर ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखा•इंडिया गठबंधन की आज की बैठक में परिसीमन बिल पर रणनीति तय होगी•इंदौर डबल मर्डर केस: 50 लाख के पैसों के विवाद में मुख्य आरोपी हर्ष को दिल्ली में गिरफ्तार•बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन
Home » बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी
Breaking News

बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 28 Nov 2026• अपडेट 28 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बुलंदशहर: थाना कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) राजवीर सिंह का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान दुखद निधन…

बुलंदशहर: थाना कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) राजवीर सिंह का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा दिवंगत उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर को अंतिम शोक सलामी दी गई और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

​बिजनौर जनपद के मूल निवासी थे दिवंगत उपनिरीक्षक

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय उपनिरीक्षक राजवीर सिंह पुत्र जगत सिंह मूल रूप से ग्राम फतेहउल्लाहपुर, थाना बसी किरतपुर, जनपद बिजनौर के निवासी थे। वे जनपद बुलंदशहर में 18 सितंबर 2023 से अपनी सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में थाना कोतवाली नगर में तैनात थे। 27 नवंबर 2026 को एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके पश्चात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

​वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि व परिजनों को ढांढस बंधाया

आपके लिए संबंधित खबरें

दिवंगत उपनिरीक्षक का पार्थिव शरीर रिजर्व पुलिस लाइन लाया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी शिकारपुर दीपक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी अपराध भरत कुमार सोनकर ने उनके अंतिम दर्शन किए।

​अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए गहरी संवेदना प्रकट की और पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

​ससम्मान परिजनों को सौंपा गया पार्थिव शरीर

रिजर्व पुलिस लाइन में पूरे राजकीय और पुलिस सम्मान के साथ अंतिम शोक सलामी दिए जाने के उपरांत दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह के पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *