खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
2 मिनट में पढ़ें

‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
- जनजागरूकता और शिक्षा से ही समाप्त होगी बाल विवाह की कुरीति: डॉ. एन.के. शर्मा
- महिला कल्याण विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम
खुर्जा। नगर स्थित चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग, बुलंदशहर के तत्वावधान में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करना और इसके उन्मूलन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज नेहा सोलंकी, केस वर्कर प्रियंका सिंह और काउंसलर पूनम ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के कानूनी, सामाजिक और शारीरिक दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी। केस वर्कर प्रियंका सिंह ने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके उज्ज्वल भविष्य के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है। वहीं, इंचार्ज नेहा सोलंकी ने कहा कि इस सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज में व्यापक जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके विरुद्ध प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा और निरंतर जागरूकता के माध्यम से ही बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त कर एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
आपके लिए संबंधित खबरें
कार्यक्रम का सफल संचालन अंजलि अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जंक्शन चौकी से अरुण कुमार, सनी चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी व पवन कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। संगोष्ठी में डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रीति तंवर, मनोरमा रानी, वंदना रानी, मधु चौधरी, जानवी तेवतिया, सोमरिटा, पुनीत सोलंकी, संजीव सैनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे




टिप्पणियाँ
0