Skip to content
Saturday, 28 November 2026|India
28 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया•बारामूला में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मदुरै में CRPF ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा संभाली, दीपाथून पर दीया जलाने की अनुमति•परिसीमन विधेयक पर संसद विशेष सत्र में तीखी बहस, शरद पवार और एमके स्टालिन की भूमिका•बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी•तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश की महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाने का फैसला, पीएम मोदी ने एक्स पर ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखा•इंडिया गठबंधन की आज की बैठक में परिसीमन बिल पर रणनीति तय होगीदिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया•बारामूला में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मदुरै में CRPF ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की सुरक्षा संभाली, दीपाथून पर दीया जलाने की अनुमति•परिसीमन विधेयक पर संसद विशेष सत्र में तीखी बहस, शरद पवार और एमके स्टालिन की भूमिका•बुलंदशहर: सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई अंतिम शोक सलामी•तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश की महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी•सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाने का फैसला, पीएम मोदी ने एक्स पर ‘भगवान मुरुगन की जय हो’ लिखा•इंडिया गठबंधन की आज की बैठक में परिसीमन बिल पर रणनीति तय होगी
विज्ञापन
Home » खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
Breaking News

खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 27 Nov 2026• अपडेट 27 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
​‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन ​जनजागरूकता और शिक्षा से ही समाप्त होगी बाल विवाह की कुरीति:…

​‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

  • ​जनजागरूकता और शिक्षा से ही समाप्त होगी बाल विवाह की कुरीति: डॉ. एन.के. शर्मा
  • ​महिला कल्याण विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम

​खुर्जा। नगर स्थित चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग, बुलंदशहर के तत्वावधान में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करना और इसके उन्मूलन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

​संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज नेहा सोलंकी, केस वर्कर प्रियंका सिंह और काउंसलर पूनम ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के कानूनी, सामाजिक और शारीरिक दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी। केस वर्कर प्रियंका सिंह ने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके उज्ज्वल भविष्य के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा है। वहीं, इंचार्ज नेहा सोलंकी ने कहा कि इस सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज में व्यापक जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके विरुद्ध प्रेरित करने का आह्वान किया।

​कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा और निरंतर जागरूकता के माध्यम से ही बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त कर एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

आपके लिए संबंधित खबरें

​कार्यक्रम का सफल संचालन अंजलि अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जंक्शन चौकी से अरुण कुमार, सनी चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी व पवन कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। संगोष्ठी में डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. नरेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रीति तंवर, मनोरमा रानी, वंदना रानी, मधु चौधरी, जानवी तेवतिया, सोमरिटा, पुनीत सोलंकी, संजीव सैनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *