लखनऊ: सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए उन अधिकारियों की पहचान करने का आदेश दिया है, जिन्होंने सरकारी जमीन को गलत तरीके से वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज किया है। इस संबंध में सभी 75 जिलों के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

यह भी पढ़ें:

सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कब्जाई गई सरकारी संपत्तियों का पूरा विवरण – नाम, लोकेशन, क्षेत्रफल और गाटा संख्या – भेजा जाए।

अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप

शासन के इस आदेश के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है। जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में उन सरकारी संपत्तियों की सूची तैयार कर ली है, जो गलत ढंग से वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड में दर्ज की गई थीं।सूत्रों के अनुसार, सरकार इन संपत्तियों को फिर से अपने नियंत्रण में लेने और इस गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की योजना बना रही है।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job