खुर्जा:

यह भी पढ़ें:

स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश कुमार मासूम ने खुर्जा के महेश वाटिका क्षेत्र की मुख्य कच्ची सड़क को पक्का कराने की पुरजोर मांग की है। इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित कर प्राथमिकता के आधार पर लगभग 560 मीटर लंबे मार्ग के गुणवत्तापूर्ण निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

​स्थानीय निवासियों ने सौंपा सामूहिक प्रार्थना पत्र

​महेश वाटिका के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपने नाम, हस्ताक्षर और मोबाइल नंबरों के साथ एक सामूहिक प्रार्थना पत्र भाजपा नेता मुकेश कुमार मासूम को सौंपा था, ताकि उनकी इस गंभीर समस्या को शासन तक पहुँचाया जा सके। स्थानीय निवासी राजेश गोविल और पूरन चंद शर्मा ने भी सड़क की जर्जर स्थिति से उन्हें विस्तार से अवगत कराया था।

​गड्ढे और असमतल रास्ते से बढ़ रहा दुर्घटनाओं का खतरा

​स्थानीय लोगों का कहना है कि महेश वाटिका का मुख्य मार्ग कच्चा होने, रास्ता असमतल होने और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण यहाँ से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों और दुर्घटनाओं के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।

​नागरिकों ने बताया कि पूर्व में भी इस सड़क के निर्माण के लिए अधिकारियों से अनुरोध किया गया था और सड़क की पैमाइश (नाप) की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद धरातल पर कार्य शुरू नहीं हुआ है।

​सेवानिवृत्त फौजी के पैर की हड्डी टूटी

​मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में एक दुर्घटना का भी विशेष उल्लेख किया गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, महेश वाटिका निवासी एवं सेना से सेवानिवृत्त लाखन बाबा इसी खराब और क्षतिग्रस्त रास्ते पर चलते समय असंतुलित होकर गिर गए, जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई। वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में प्रशासन के प्रति और अधिक चिंता बढ़ गई है।

​जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा: मुकेश मासूम

​भाजपा नेता मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि महेश वाटिका के नागरिक लंबे समय से इस मूलभूत समस्या के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जनता द्वारा उनके संज्ञान में लाई जाने वाली हर जनहित की समस्या को शासन और संबंधित विभागों तक पहुँचाकर उसके शीघ्र समाधान के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job