Skip to content
Sunday, 29 November 2026|India
29 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करेंगे•मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया, तीन की मौत, कई के दबे होने की आशंका•पुंछ में LoC पर भारतीय सेना ने 40 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया•नोएडा में 6 साल के बच्चे का चमत्कार: चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर भी चलने लगा•झारखंड में रांची‑पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो टक्कर से 13 लोगों की मौत•यूपी, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तीन सड़क हादसे: 20 मौतें, कई घायल•पौड़ी गढ़वाल में रिखणीखाल सड़क हादसे में 8 मौतें, 7 महिलाएँ शामिल•दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कियाप्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करेंगे•मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ऑटो को कुचल दिया, तीन की मौत, कई के दबे होने की आशंका•पुंछ में LoC पर भारतीय सेना ने 40 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया•नोएडा में 6 साल के बच्चे का चमत्कार: चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर भी चलने लगा•झारखंड में रांची‑पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो टक्कर से 13 लोगों की मौत•यूपी, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तीन सड़क हादसे: 20 मौतें, कई घायल•पौड़ी गढ़वाल में रिखणीखाल सड़क हादसे में 8 मौतें, 7 महिलाएँ शामिल•दिल्ली पहाड़गंज में स्कॉर्पियो कार से टक्कर, नाबालिग चालक ने 38 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल किया
विज्ञापन
Home » प्रखर पांडेय बने सिकंदराबाद के नए सीओ, जनता और पुलिस महकमे में चर्चा का केंद्र
Breaking News

प्रखर पांडेय बने सिकंदराबाद के नए सीओ, जनता और पुलिस महकमे में चर्चा का केंद्र

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 23 Sep 2026• अपडेट 23 Sep 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
​बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बुलंदशहर के तेज-तर्रार और लोकप्रिय सीओ सिटी प्रखर पांडेय को अब सिकंदराबाद क्षेत्र की…

​बुलंदशहर:

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बुलंदशहर के तेज-तर्रार और लोकप्रिय सीओ सिटी प्रखर पांडेय को अब सिकंदराबाद क्षेत्र की कमान सौंपी गई है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जन-सरोकारी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले युवा पुलिस उपाधीक्षक (CO) के इस तबादले से प्रशासनिक हलकों में हलचल है, वहीं सिकंदराबाद क्षेत्र की जनता में एक कुशल अधिकारी के आने को लेकर भारी उत्साह और सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

​अपराधियों पर सख्त और जनता के प्रति संवेदनशील रुख

​बुलंदशहर नगर क्षेत्र में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान प्रखर पांडेय ने अपराधियों के खिलाफ हमेशा सख्त रुख अपनाया, जिससे कानून व्यवस्था मजबूत हुई। हालांकि, उनकी सबसे बड़ी पहचान उनकी संवेदनशील कार्यप्रणाली रही है। उनके कार्यकाल में आम जनता के लिए पुलिस के दरवाजे हमेशा खुले रहे।

​फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने की ख्याति

​स्थानीय नागरिकों और पीड़ितों का कहना है कि प्रखर पांडेय की सबसे बड़ी खासियत उनका फरियादियों के प्रति बेहद सहयोगात्मक रवैया है। उनके दफ्तर में आने वाले हर छोटे-बड़े व्यक्ति की बात को वे अत्यंत धैर्य और ध्यानपूर्वक सुनते हैं। पीड़ित चाहे किसी भी वर्ग से हो, उसकी समस्या का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा रहा है। न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले लोग अक्सर उनके दफ्तर से संतुष्ट होकर लौटते हैं।

आपके लिए संबंधित खबरें

​सिकंदराबाद क्षेत्र को बड़ी उम्मीदें

​अपनी इसी न्यायप्रियता और मिलनसार छवि के कारण वे आम जनता के बीच खासे लोकप्रिय हैं। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि “पुलिस अधिकारी हो तो प्रखर पांडेय जैसा होना चाहिए।” अब नए क्षेत्र सिकंदराबाद में भी उनसे ऐसी ही जन-केंद्रित और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *