Skip to content
Tuesday, 10 November 2026|India
10 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
धौलपुर में सरपंच चुनाव की रंजिश में लाठी-डंडे और फायरिंग, कई घायल•यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए चार राज्यों से एक्शन प्लान मांगा•लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर बस का 40 फीट खाई में गिरना: 2 की मौत, 40 से अधिक घायल•मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर फॉल्स सीलिंग गिरने से एक व्यक्ति घायल•दिवाली के जश्न में देशभर में कई आग के हादसे: दिल्ली, गाजियाबाद, ठाणे और अन्य शहरों में धधके कई ठिकाने•जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हथियारों के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार•अमित शाह ने गांधीनगर में 1,024 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कियाधौलपुर में सरपंच चुनाव की रंजिश में लाठी-डंडे और फायरिंग, कई घायल•यूपी चुनाव को लेकर एक्शन मोड में BJP: 209 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली‑NCR में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए चार राज्यों से एक्शन प्लान मांगा•लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर बस का 40 फीट खाई में गिरना: 2 की मौत, 40 से अधिक घायल•मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर फॉल्स सीलिंग गिरने से एक व्यक्ति घायल•दिवाली के जश्न में देशभर में कई आग के हादसे: दिल्ली, गाजियाबाद, ठाणे और अन्य शहरों में धधके कई ठिकाने•जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हथियारों के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार•अमित शाह ने गांधीनगर में 1,024 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
विज्ञापन
Home » महावीर स्वामी की जयंती पर बागपत शहर में लगा विशाल भंडारा
Breaking News

महावीर स्वामी की जयंती पर बागपत शहर में लगा विशाल भंडारा

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 14 Apr 2022• अपडेट 14 Apr 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
महावीर स्वामी की जयंती पर बागपत शहर में लगा विशाल भंडारा   – बागपत शहर के एलआईसी ऑफिस के निकट सुबह से शाम तक…

महावीर स्वामी की जयंती पर बागपत शहर में लगा विशाल भंडारा

 

– बागपत शहर के एलआईसी ऑफिस के निकट सुबह से शाम तक चले विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

 

आपके लिए संबंधित खबरें

– भीषण गर्मी के बाबजूद छोटे-छोटे बच्चों में दिखा गजब का उत्साह, भंडारे में आये श्रद्धालुओं की खूब की सेवा

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

 

जनपद बागपत में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय ज्ञान चन्द जैन व प्रसिद्ध समाजसेविका स्वर्गीय प्रमिला जैन के पुत्रों भारती जैन व राजा जैन के परिवार द्वारा णमोकार महामंत्र का जाप, जैन तीर्थंकरों को नमन आदि करने के उपरान्त बागपत शहर के मेरठ रोड़ पर एलआईसी ऑफिस के निकट एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक चले विशाल भंडारे में विभिन्न धर्मो, सम्प्रदायों के हजारों लोगों ने जाति-पाति, ऊॅंच-नीच आदि का भेदभाव भुलाकर प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी के बाबजूद छोटे-छोटे बच्चों में गजब का उत्साह दिखायी दिया और भंडारे के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आये श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद खिलाया। भारती जैन और राजा जैन ने जैन धर्म को विश्व का सर्वश्रेष्ठ धर्म बताया और कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका जन्म जैन परिवार में हुआ। उन्होंने महावीर जयंती के भंडारे में आये सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने बताया कि अपने माता-पिता की भांति ही उनके दोनों पुत्र भारती जैन और राजा जैन भी परिवार सहित धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते है और सामर्थ के अनुसार जरूरतमंदो की सहायता करते है। जैन समाज इन पर गर्व करता है। भंडारे कार्यक्रम को सफल बनाने में वासु जैन, खुशी जैन, पायल जैन, महक जैन, परी जैन, जहानवी जैन, रिदम उर्फ तरू मित्तल, रितिका उर्फ टीया मित्तल, पारस, सलोनी, छवि, रूपा, दृष्टि आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *