उत्तर प्रदेश बुलंदशहर खुर्जा आज दिन रविवार को खुर्जा के सुभाष रोड स्थित एक मैरिज होम में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की एक महापंचायत की गई जिसमें भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने खुर्जा निवासी नदीम खान को अपने यूनियन का राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया एवं सभी ने महासचिव का जमकर ताली बजाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारी यूनियन के विस्तार के लिए कार्य करेंगे। और यूनियन के लिए हर समय समर्पण रहेंगे। किसी भी किसान एवं मजदूर भाई को किसी भी तरह की परेशानी होती है। तो आप लोग इनसे संपर्क कर सकते हैं। इसी के साथ मंच का संचालन कर रहे, किसान नेता ने कहा कि कोई भी किसान यूनियन के कार्यकर्ता या कोई किसान भाई अगर इनकी दुकान से यानी मुस्कान फर्नीचर से सामान खरीदता है, तो उसे 25 परसेंट तक की छूट दी जाएगी। इस पर भी सभी किसान भाइयों ने भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का नारा लगाते हुए जोरदार ताली बजाई। और अंत में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव बने नदीम खान ने कहा कि अपनी किसानों भाइयों के लिए हर समय समर्पित नजर आऊंगा। जहां भी मेरी जरूरत होगी तन मन धन से मैं किसान भाइयों की सेवा में हमेशा तत्पर नजर आऊंगा।

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job