कूरेभार, सुलतानपुर।सुलतानपुर जनपद के कूरेभार ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (UPJA) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं, उनके अधिकारों और संगठन को मजबूत बनाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:

बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने की, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर नए पदाधिकारियों के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।अध्यक्ष: आलोक सिंह महामंत्री: सूरज विश्वास

संगठन के पदाधिकारी बेनु शुक्ला ने पत्रकारों की आर्थिक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम चंद्र ने कहा कि संगठन में इतनी शक्ति है कि वह समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे वरिष्ठ और कनिष्ठ पत्रकारों के बीच संबंध मजबूत होंगे।

इस बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर के कई पत्रकार और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप सेसुशील चंद्र मिश्रा, अनिल मिश्रा, महेंद्र सिंह, नीरज सिंह, राज जायसवाल, रवि जायसवाल, अरुण कुमार मिश्रा, महेंद्र प्रताप, त्रिलोकी चंद्र, शैलेन्द्र प्रताप, धर्मेंद्र कुमार, वीर बिक्रम, उपेंद्र कुमार, अंशुमान सिंह, सुधांशु तिवारी, राम कृष्ण पांडेय, करुणा शंकर पांडेय, रण विजय सिंह, निर्मल मिश्रा और रवींद्र कुमार पांडेय शामिल रहे।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job