खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान
2 मिनट में पढ़ें

खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान
बुलंदशहर/खुर्जा:
खुर्जा नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और साफ-व्यवस्था को लेकर शहरवासियों की एक महत्वपूर्ण ‘चाय पर चर्चा’ आयोजित की गई। सभासद अभिषेक गोस्वामी की मौजूदगी में स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने शहर के विकास कार्यों पर खुलकर विचार-विमर्श किया।
चर्चा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और अपने सुझाव भी साझा किए:
- सड़क निर्माण से राहत: भाजपा नेता राम दिवाकर ने बताया कि जेवर अड्डे से रामलीला ग्राउंड के आगे तक इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य होने से आवागमन करने वाले लोगों को भारी राहत मिली है।
- त्योहारी सीजन में सफाई: शेखर वर्मा ने कहा कि आगामी नवरात्रों के त्योहार को देखते हुए नगर पालिका द्वारा शहर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
- रोशनी की व्यवस्था: मनीष अग्रवाल ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए सभासद से शहर की प्रकाश व्यवस्था (लाइट्स) पर भी ध्यान देने की बात कही। इस पर सभासद अभिषेक गोस्वामी ने आश्वासन दिया कि दीपावली से पहले शहर के सभी खंभों पर लाइटें लगाने की पूरी तैयारी चल रही है।
- विशेष मार्ग की सफाई: अमित कुमार ने बताया कि इस बार नगर पालिका द्वारा रामलीला मार्ग पर रोजाना सफाई और जल छिड़काव का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने नगर पालिका का आभार जताया। विशाल पोद्दार ने भी नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंगला और अधिशासी अधिकारी (EO) अनवर हुसैन का धन्यवाद किया।
सभासद ने की सहयोग की अपील
चर्चा के अंत में सभासद अभिषेक गोस्वामी ने कहा कि नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद से शहर में कई नई सड़कों का निर्माण कराया गया है, और आगे भी यह विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
आपके लिए संबंधित खबरें
उन्होंने शहर की जनता से अपील करते हुए कहा कि, “खुर्जा आपका अपना शहर है। इसे स्वच्छ और सुंदर बनाने में नगर पालिका के सफाई मित्रों का सहयोग करें, कूड़ा समय से कूड़ेदान में ही डालें।”




टिप्पणियाँ
0