Related Update: बुलंदशहर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ का भव्य आयोजन, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहे मौजूद
UP पुलिस में बड़ी भर्ती! 537 सब-इंस्पेक्टर पदों पर सीधी भर्तियाँ, आवेदन जल्द शुरू
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 537 सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो पुलिस में अधिकारी स्तर की सेवाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
भर्ती से संबंधित आधिकारिक विज्ञप्ति उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले पूरी भर्ती सूचना को ध्यान से पढ़ लें।
उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 537 सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। यह भर्ती सीधी (Direct Recruitment) आधार पर की जाएगी।
आवेदन कैसे करें
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार होंगे। उम्मीदवार Board की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।पात्रता जांच, दस्तावेज़ अपलोड और शुल्क भुगतान जैसी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी करनी होगी।
सूत्रों का कहना
भर्ती अधिकारियों का कहना है कि इस भर्ती से उत्तर प्रदेश पुलिस में दक्ष, त्वरित निर्णय क्षमता और सेवा के प्रति समर्पित अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
यह भर्ती युवाओं को सरकारी नौकरी और सेवा के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
GB NEWS INDIA | Category: उत्तर प्रदेश

