नई दिल्ली / भारत।HDFC बैंक ने अपने डेबिट कार्ड ग्राहकों को मिलने वाली एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस सुविधा के नियमों में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है, जो 10 जनवरी, 2026 से लागू होगा। इस बदलाव के तहत अब लाउंज पर कार्ड स्वाइप करके प्रवेश नहीं दिया जाएगा बल्कि एक नया डिजिटल वाउचर सिस्टम लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

अभी तक HDFC डेबिट कार्ड धारक तिमाही में कम से कम ₹5,000 खर्च करने पर फिजिकल कार्ड दिखाकर एयरपोर्ट लाउंज में मुफ्त प्रवेश पा सकते थे। लेकिन नए सिस्टम के अनुसार, ग्राहकों को अब प्रत्येक तिमाही में ₹10,000 खर्च करना होगा ताकि उन्हें लाउंज एक्सेस का वाउचर प्राप्त हो सके।

Related Update: बुलंदशहर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ का भव्य आयोजन, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रहे मौजूद

नए नियम कैसे काम करेंगे?

10 जनवरी, 2026 से: कार्ड स्वाइप आधारित लाउंज एंट्री पूरी तरह बंद हो जाएगी।अब ग्राहकों को तिमाही में कम से कम ₹10,000 खर्च पूरा करना होगा।खर्च पूरा होने के दो कार्य दिवस के भीतर बैंक SMS या ईमेल के जरिए लॉन्ज एक्सेस वाउचर क्लेम लिंक भेज देगा।

लिंक पर जाकर ग्राहक वाउचर कोड या QR कोड प्राप्त कर सकता है, जिसे एयरपोर्ट लाउंज में दिखाकर प्रवेश लेना होगा।

लाउंज वाउचर की वैधता

एक बार वाउचर कोड प्राप्त होने पर वह वाउचर जनरेट होने की तारीख से अगली तिमाही के अंत तक वैध रहेगा। इसका मतलब है कि अगर आप जनवरी के शुरुआत में वाउचर ले लें तो वह जून के अंत तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन्फिनिटी डेबिट कार्ड वालों के लिए रियायत

यह नया खर्च मानदंड Infiniti डेबिट कार्ड धारकों पर लागू नहीं होगा। इनके लिए अब भी पुराने नियम की तरह अधिक सुविधाजनक लाउंज एक्सेस जारी रहेगा।

क्या बदला है और क्यों?

बैंक का कहना है कि यह बदलाव डिजिटल वाउचर सिस्टम को अपनाने, लाउंज एक्सेस प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने और ग्राहक अनुभव को तकनीकी रूप से आसान बनाने की दिशा में है। ओरिजिनल कार्ड स्वाइप के स्थान पर वाउचर कोड सिस्टम से प्रवेश प्रक्रिया और लाउंज बेनिफिट का प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job