Skip to content
Thursday, 05 November 2026|India
05 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
खुर्जा जंक्शन पर आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा सख्त, RPF और GRP ने डॉग ‘इवान’ संग चलाया सघन चेकिंग अभियान•दिवाली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, कोतवाल रामफल सिंह की दो टूक: मनाएं शांति की दिवाली, वरना कटेगी जेल में रात•महाराष्ट्र के गन्ना किसानों ने पुणे‑बेंगलुरु हाईवे पर प्रदर्शन जारी, सरकार से तुरंत दखल की मांग•खुर्जा में इस बार रामलीला मैदान में सजेंगी पटाखों की दुकानें, नियम तोड़े तो तुरंत रद्द होगी परमिशन•खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बुलंदशहर में 10 कुंतल नकली पनीर जब्त, निरस्त लाइसेंस के बाद भी रिफाइंड व मिल्क पाउडर से बनाया जा रहा था जहर•अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, भारतीय शेयर बाजार में उछाल•सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के घर खरीदारों को राहत दी, मालिकाना हक के दस्तावेज़ जारी करने की अनुमति•खुर्जा में ऑटो सवार व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटीखुर्जा जंक्शन पर आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा सख्त, RPF और GRP ने डॉग ‘इवान’ संग चलाया सघन चेकिंग अभियान•दिवाली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, कोतवाल रामफल सिंह की दो टूक: मनाएं शांति की दिवाली, वरना कटेगी जेल में रात•महाराष्ट्र के गन्ना किसानों ने पुणे‑बेंगलुरु हाईवे पर प्रदर्शन जारी, सरकार से तुरंत दखल की मांग•खुर्जा में इस बार रामलीला मैदान में सजेंगी पटाखों की दुकानें, नियम तोड़े तो तुरंत रद्द होगी परमिशन•खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बुलंदशहर में 10 कुंतल नकली पनीर जब्त, निरस्त लाइसेंस के बाद भी रिफाइंड व मिल्क पाउडर से बनाया जा रहा था जहर•अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, भारतीय शेयर बाजार में उछाल•सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के घर खरीदारों को राहत दी, मालिकाना हक के दस्तावेज़ जारी करने की अनुमति•खुर्जा में ऑटो सवार व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
Home » दिवाली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, कोतवाल रामफल सिंह की दो टूक: मनाएं शांति की दिवाली, वरना कटेगी जेल में रात
Breaking News

दिवाली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, कोतवाल रामफल सिंह की दो टूक: मनाएं शांति की दिवाली, वरना कटेगी जेल में रात

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 05 Nov 2026• अपडेट 05 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
दिवाली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, कोतवाल रामफल सिंह की दो टूक: मनाएं शांति की दिवाली, वरना कटेगी जेल में रात ​खुर्जा। रोशनी के…

दिवाली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, कोतवाल रामफल सिंह की दो टूक: मनाएं शांति की दिवाली, वरना कटेगी जेल में रात

​खुर्जा। रोशनी के महापर्व दीपावली को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए खुर्जा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ में आ गई है। त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने त्यौहार के माहौल में खलल डालने और अराजकता फैलाने वालों को कड़े शब्दों में चेतावनी जारी की है।

​कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने साफ तौर पर कहा कि त्यौहार की आड़ में हुड़दंग मचाने, जबरन शोर-शराबा करने, जुआ खेलने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की पैनी नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पावन पर्व है, इसे आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाएं। पुलिस बल 24 घंटे मुस्तैद है और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आमजन से कानून-व्यवस्था का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से दीपों के उत्सव का आनंद लेने का आह्वान किया।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *