दिवाली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, कोतवाल रामफल सिंह की दो टूक: मनाएं शांति की दिवाली, वरना कटेगी जेल में रात
2 मिनट में पढ़ें

दिवाली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, कोतवाल रामफल सिंह की दो टूक: मनाएं शांति की दिवाली, वरना कटेगी जेल में रात
खुर्जा। रोशनी के महापर्व दीपावली को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए खुर्जा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ में आ गई है। त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने त्यौहार के माहौल में खलल डालने और अराजकता फैलाने वालों को कड़े शब्दों में चेतावनी जारी की है।
कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने साफ तौर पर कहा कि त्यौहार की आड़ में हुड़दंग मचाने, जबरन शोर-शराबा करने, जुआ खेलने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की पैनी नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पावन पर्व है, इसे आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाएं। पुलिस बल 24 घंटे मुस्तैद है और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आमजन से कानून-व्यवस्था का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से दीपों के उत्सव का आनंद लेने का आह्वान किया।




टिप्पणियाँ
0