Skip to content
Wednesday, 18 November 2026|India
18 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा मवेशियों से हुई मौतों पर चिंता जताई, NHAI को शेल्टर बनाने का सुझाव•बगहा में पिकनिक लौटते युवाओं की कार का टक्कर, 3 की मौत और 3 गंभीर घायल•दिल्ली के ज्वाला नगर में दो मंजिला इमारत की छत गिरने से दो की मौत, कई लोग फंसे•गुरदासपुर हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की हत्या: पंजाब में पुलिस पर बढ़ता खतरा•पहली बार विदेशी मनी लॉन्ड्रिंग आरोपी का भारत प्रत्यर्पण: रोमानिया से यूक्रेनी नागरिक ओलेक्जेंडर जापिचेंको लाए गए•महेंद्र सिंह धोनी ने सभी क्रिकेट फॉर्मेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा•खुर्जा युवती पर चाकू से हमले के मामले में हिंदू रक्षा दल का कोतवाली में प्रदर्शन, लैब संचालक की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग•जेवर में थार‑स्कॉर्पियो के बीच साइड विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 घायलसुप्रीम कोर्ट ने आवारा मवेशियों से हुई मौतों पर चिंता जताई, NHAI को शेल्टर बनाने का सुझाव•बगहा में पिकनिक लौटते युवाओं की कार का टक्कर, 3 की मौत और 3 गंभीर घायल•दिल्ली के ज्वाला नगर में दो मंजिला इमारत की छत गिरने से दो की मौत, कई लोग फंसे•गुरदासपुर हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की हत्या: पंजाब में पुलिस पर बढ़ता खतरा•पहली बार विदेशी मनी लॉन्ड्रिंग आरोपी का भारत प्रत्यर्पण: रोमानिया से यूक्रेनी नागरिक ओलेक्जेंडर जापिचेंको लाए गए•महेंद्र सिंह धोनी ने सभी क्रिकेट फॉर्मेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा•खुर्जा युवती पर चाकू से हमले के मामले में हिंदू रक्षा दल का कोतवाली में प्रदर्शन, लैब संचालक की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग•जेवर में थार‑स्कॉर्पियो के बीच साइड विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 घायल
विज्ञापन
Home » खुर्जा में ऑटो सवार व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

खुर्जा में ऑटो सवार व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 05 Nov 2026• अपडेट 05 Nov 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा में ऑटो सवार व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी ​खुर्जा: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अरनिया मौजपुर…

खुर्जा में ऑटो सवार व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

​खुर्जा:

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अरनिया मौजपुर के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ऑटो में सवार युवक को कथित तौर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया और उसका मोबाइल तथा नकदी चोरी कर ली गई। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

​क्या है पूरा मामला:

आपके लिए संबंधित खबरें

खुर्जा नगर के नवलपुरा मोहल्ला निवासी अंकित गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मंगलवार शाम किसी जरूरी काम से खुर्जा जंक्शन गए थे। वहां से वह वापस घर लौटने के लिए एक ऑटो में सवार हुए। उस समय ऑटो में दो अन्य महिलाएं भी बैठी हुई थीं।

​पीड़ित के अनुसार, जब ऑटो अरनिया मौजपुर गांव के पास पहुंचा, तो रास्ते में चालक और अन्य लोगों ने मिलकर उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह अचेत (बेहोश) हो गया। इसके बाद आरोपी उसे रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए।

​होश आने पर चला चोरी का पता:

कुछ समय बाद जब अंकित को होश आया, तो उन्होंने पाया कि उनकी जेब से मोबाइल फोन और 10,000 रुपये नकद गायब हैं। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद राहगीरों की मदद से अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर बुधवार को कोतवाली में इस मामले की लिखित तहरीर दी गई।

​पुलिस का बयान:

मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और घटना की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *