खुर्जा जंक्शन पर आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा सख्त, RPF और GRP ने डॉग ‘इवान’ संग चलाया सघन चेकिंग अभियान
2 मिनट में पढ़ें

खुर्जा जंक्शन पर आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा सख्त, RPF और GRP ने डॉग ‘इवान’ संग चलाया सघन चेकिंग अभियान
खुर्जा (बुलंदशहर):
आगामी रोशनी के पर्व दीपावली और महापर्व छठ पूजा के दृष्टिगत रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुवार (05 नवंबर 2026) को रेलवे स्टेशन खुर्जा जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने संयुक्त रूप से विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस चेकिंग अभियान का नेतृत्व आरपीएफ पोस्ट खुर्जा जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक नंद लाल मीणा और जीआरपी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमित जावला ने अपने-अपने स्टाफ के साथ किया। अभियान के दौरान खोजी कुत्ते (डॉग ‘इवान’) की मदद से प्लेटफॉर्मों, ट्रेनों की बोगियों और यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई।
आपके लिए संबंधित खबरें
टीम का मुख्य फोकस पटाखों, विस्फोटक पदार्थों एवं ज्वलनशील सामग्री की रोकथाम पर रहा। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की भी गहन तलाशी ली गई।
आरपीएफ प्रभारी नंद लाल मीणा ने बताया कि सघन तलाशी के दौरान स्टेशन परिसर व ट्रेनों में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या ज्वलनशील पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल खुर्जा जंक्शन पर स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण है।
जीआरपी व आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का संयुक्त चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




टिप्पणियाँ
0