Skip to content
Friday, 20 November 2026|India
20 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़ को शीर्ष स्थान, 2.5 लाख डॉलर का इनाम•साइक्लोन अकवन: 2026 में 1987 के समान पैटर्न, ओडिशा‑आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का खतरा•दिल्ली के विश्वास नगर में AAP युवा विंग के कार्यालय पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गोलीबारी•बक्सर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार‑बाइक टक्कर में चार मौत, तीन गंभीर घायल•प्रधानमंत्री मोदी ने SCO सभ्यता संवाद फोरम का उद्घाटन किया, अमित शाह अरुणाचल में, गोवा में 57वां फिल्म महोत्सव शुरू•अमन विहार में शराब पीकर तेज़ रफ़्तार कार से टक्कर, कक्षा 5 के छात्र की मौत•अमित शाह ने कहा: लतीफ भट के खात्मे के बाद कश्मीर अब भारत में पैदा हुए आतंकवादियों से मुक्त•UP भाजपा ने 2027 के उम्मीदवारों की 209 नामों की सूची को फर्जी बतायाकनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़ को शीर्ष स्थान, 2.5 लाख डॉलर का इनाम•साइक्लोन अकवन: 2026 में 1987 के समान पैटर्न, ओडिशा‑आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का खतरा•दिल्ली के विश्वास नगर में AAP युवा विंग के कार्यालय पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गोलीबारी•बक्सर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार‑बाइक टक्कर में चार मौत, तीन गंभीर घायल•प्रधानमंत्री मोदी ने SCO सभ्यता संवाद फोरम का उद्घाटन किया, अमित शाह अरुणाचल में, गोवा में 57वां फिल्म महोत्सव शुरू•अमन विहार में शराब पीकर तेज़ रफ़्तार कार से टक्कर, कक्षा 5 के छात्र की मौत•अमित शाह ने कहा: लतीफ भट के खात्मे के बाद कश्मीर अब भारत में पैदा हुए आतंकवादियों से मुक्त•UP भाजपा ने 2027 के उम्मीदवारों की 209 नामों की सूची को फर्जी बताया
विज्ञापन
Home » खुर्जा में प्रशासन और प्रदूषण विभाग का कड़ा एक्शन, एनओसी न होने पर दो पॉटरी इकाइयां सील
Breaking News

खुर्जा में प्रशासन और प्रदूषण विभाग का कड़ा एक्शन, एनओसी न होने पर दो पॉटरी इकाइयां सील

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 05 Oct 2026• अपडेट 05 Oct 2026
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
खुर्जा में प्रशासन और प्रदूषण विभाग का कड़ा एक्शन, एनओसी न होने पर दो पॉटरी इकाइयां सील ​एसडीएम सतेंद्र सिंह और प्रदूषण विभाग की…

खुर्जा में प्रशासन और प्रदूषण विभाग का कड़ा एक्शन, एनओसी न होने पर दो पॉटरी इकाइयां सील

  • ​एसडीएम सतेंद्र सिंह और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने की औचक छापेमारी
  • ​चांदपुर खुर्द और बरदौली रोड पर वीनस सिरामिक व नवाल सिरामिक पर हुई कार्रवाई

​खुर्जा:

प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियमों का पालन न करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ पूरी तरह सख्त हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सतेंद्र सिंह और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संचालित पॉटरी इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना प्रदूषण नियंत्रण अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के संचालित हो रही दो प्रमुख पॉटरी इकाइयों को सील कर दिया गया।

​इन इकाइयों पर हुई कार्रवाई

​अधिकारियों की संयुक्त टीम ने नियमों की अनदेखी करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए निम्नलिखित इकाइयों पर कार्रवाई की:

  • ​वीनस सिरामिक (चांदपुर खुर्द)
  • ​नवाल सिरामिक (बरदौली रोड)

​जांच के दौरान दोनों इकाइयों के पास प्रदूषण विभाग की वैध एनओसी (NOC) नहीं पाई गई, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया।

आपके लिए संबंधित खबरें

​प्रशासन की दो टूक: नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

​एसडीएम सतेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण मानकों और प्रदूषण नियंत्रण नियमों की अनदेखी करने वाली किसी भी औद्योगिक इकाई को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य पॉटरी और औद्योगिक संचालकों में हड़कंप मच गया है, और यूनिट संचालक अपने कागजात व एनओसी दुरुस्त करने में जुट गए हैं।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *