अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले की तैयारियां तेज, एसपी ग्रामीण ने किया गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण
1 मिनट में पढ़ें

अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले की तैयारियां तेज, एसपी ग्रामीण ने किया गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण
अनूपशहर (बुलंदशहर): आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) अंतरिक्ष जैन ने थाना अनूपशहर क्षेत्रान्तर्गत स्थित गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने मेले में स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए घाटों पर किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के मार्गों, मजबूत बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन (ट्रैफिक डायवर्जन) और सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
इसके अतिरिक्त, सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने मौके पर मौजूद संबंधित पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी




टिप्पणियाँ
0