पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कुण्डा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह व आबकारी निरीक्षक श्री शंकर लाल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र कुण्डा के तिलौरी मोड के पास से एक अभियुक्ता रूबी केशरवानी पत्नी अशोक केसरवानी नि0 तिलौरी मोड थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ को विभिन्न ब्रान्ड के 246 शीशी अंग्रेजी शराब व 1,200/- रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 121/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम, 3 महामारी अधिनियम व 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-

 रूबी केशरवानी पत्नी अशोक केसरवानी नि0 तिलौरी मोड थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ

बरामदगी-
01. स्टर्लिंग रिजर्व 67 शीशी।
02. रायल चैलेन्ज 65 शीशी।
03. एन्टीक्वीटी 20 शीशी।
04. सिग्नेचर 14 शीशी।
05. आफीसर च्वाइस 76 शीशी।
06. राॅयल ग्रीन 02 शीशी।
07. इम्पीरियर ब्लू 02 शीशी।
08. 1,200/- नगद (बिक्री के)

पुलिस टीम-
 आबकारी निरीक्षक कुण्डा श्री शंकर लाल मय टीम जनपद प्रतापगढ।
 प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।