Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामदमिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली•बुलंदशहर: नवरात्रि व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद में की फुट पेट्रोलिंग•खुर्जा नगर पालिका के विकास कार्यों पर शहरवासियों की ‘चाय पर चर्चा’, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने का ऐलान•सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को दिया नोटिस, मेट्रो‑इंटरनेट सेवा बहाल करने के निर्देश•किशनगंज के थाने में डायल 112 के सिपाही ने बैरक में आत्महत्या की•गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ ने मचाई भयावह तबाही•प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई दौरा: ₹13,000 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन•बीड में तलवार से केक काटने की वायरल वीडियो पर दो युवकों की गिरफ्तारी, तीन फीट की तलवार और दो खंजर बरामद
विज्ञापन
Home » व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर राष्ट्रहित में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान दानवीर
social

व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर राष्ट्रहित में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान दानवीर

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 29 Apr 2020• अपडेट 29 Apr 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
प्रतापगढ़ । राष्ट्र में कॅरोना संक्रमण के संकट काल से निपटने के लिए जन-जन में परोपकार की भावना संचारित हो इस पुण्य विचार को…

प्रतापगढ़ । राष्ट्र में कॅरोना संक्रमण के संकट काल से निपटने के लिए जन-जन में परोपकार की भावना संचारित हो इस पुण्य विचार को आत्मसात करते हुए संगम यूथ फाउंडेशन के लोकप्रिय जनसेवी अध्यक्ष आदरणीय दिनेश कुमार गुप्ता जी के आवाह्न पर आज व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर राष्ट्रहित में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान दानवीर पूज्य भामाशाह जी की जयंती पर उन्हें सम्मानित श्रद्धाजंली अर्पित की गई।
संगम यूथ फाउंडेशन के उपाध्यक्ष व प्रतापगढ़ सांसद प्रतिनिधि मान्धाता ने जानकारी देते हुए बताया कि वैश्य शिरोमणि राष्ट्रप्रेमी महादानी भामाशाह जी के जयन्ती अवसर पर आदरणीय अध्यक्ष श्री दिनेश भइया जी के आवाह्न पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया और परोपकार को प्रेरित करने वाले इस महाअभियान में संगम यूथ फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी सहित सेवाव्रती कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निज निवास के समीप न्यूनतम 1 फलदार अथवा छायादार वृक्ष रोपित किया। वृक्षारोपण के इस आयोजन में न सिर्फ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की अपितु समाज हित मे निःस्वार्थ भाव से रुचि रखने वाली जनपद की गणमान्य जनता ने भी इस मुहिम को सफल बनाने में स्वेच्छा से योगदान किया।
दानवीर भामाशाह जी की जयंती अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण आयोजन में जनपद के सदर, विश्वनाथगंज, पट्टी, रानीगंज विधानसभा सहित जनपद के सभी ग्रामसभाओं के जनसेवी नागरिकों ने अपने निवास स्थल के समीप वृक्ष लगाकर दानवीर भामाशाह के परोपकारी जीवन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । संगम यूथ फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित इस आयोजन में भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष आनन्द सिंह शिल्पी एवं अनुभव शुक्ला ने भी फलदार वृक्ष लगाकर राष्ट्र ऋषि श्रध्देय भामाशाह जी को अपनी श्रद्धाजंलि दी । भामाशाह जी की जयंती अवसर पर सम्पूर्ण जनपद में लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और उसके यथोचित संरक्षण का संकल्प लिया गया। संगम यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता जी ने वृक्षारोपण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर आयोजन को सफल बनाने हेतु फाउंडेशन के उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रतापगढ़ अभिषेक भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष आनन्द सिंह शिल्पी व अनुभव शुक्ला सहित फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित जनपद के समस्त नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *