बुलंदशहर खुर्जा। आपको बता दें 4 नवंबर दिन शुक्रवार को खाटू श्याम के जन्म उत्सव खुर्जा नगर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज बृहस्पतिवार को खुर्जा नगर में श्याम प्रेमियों ने निकाली श्याम निशान यात्रा। यह यात्रा खुर्जा नगर के नव दुर्गा शक्ति मंदिर से शुरू की गई। जहा पर सैकड़ों की तादाद में श्याम प्रेमी महिला, पुरुषों एवं बच्चों ने बड़ी तादाद में निशान उठाकर श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर से चलकर पुराना जीटी रोड, बस अड्डे, मुंडाखेड़ा चौराहा, नेहरु पुर चुंगी, सुभाष रोड, होते हुए ककराला, कबाड़ी बाजार चौराहा, गांधी रोड होते हुए पदम सिंह गेट के रास्ते नई बस्ती लाडी दास मंदिर पर समाप्त हुई। बैंड बाजे डीजे पर बजते श्याम के गाने कंधों पर उठाए श्याम की पालकी इस यात्रा को देखने के लिए शहर में जगह-जगह काफी भीड़ दिखाई दी और श्याम प्रेमियों ने फुल बरसा कर इस निशान यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस निशान यात्रा में राम दिवाकर, ओम प्रकाश शास्त्री, देवदत्त शर्मा, यश अग्रवाल, विकास वर्मा, सोनी वर्मा आदि सैकड़ों महिला पुरुष वह बच्चे मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job