Skip to content
Friday, 23 October 2026|India
23 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
हूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दीहूती हमलों के बाद अमेरिका ने सऊदी अरब सहित कई खाड़ी देशों से कर्मचारियों की निकासी का आदेश•टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अमेरिका कनेक्शन और गैंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा•मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर BJP‑SP कार्यकर्ताओं का टकराव•त्रिलोकपुरी में 700 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, आरोपी को गिरफ्तार•हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन: 15 जिलों में ब्लैकआउट, NH‑19 पर जनता का हंगामा•MLC चुनाव: यूपी सहित 4 राज्यों में 28 सीटों पर आज मतदान, सपा के आरोपों के बीच सुरक्षा पर नजर•दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग•दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट नहीं होगा, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी
विज्ञापन
Home » मैक्स व मेडिसिटी हॉस्पिटल ने की कैंसर जागरूकता पर प्रेस कांफ्रेंस
Breaking News

मैक्स व मेडिसिटी हॉस्पिटल ने की कैंसर जागरूकता पर प्रेस कांफ्रेंस

2 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 03 Nov 2022• अपडेट 03 Nov 2022
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
बागपत के बड़ौत शहर में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शालीमार बाग नई दिल्ली व कोताना रोड़ पर स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल बड़ौत द्वारा लोगों को…

बागपत के बड़ौत शहर में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शालीमार बाग नई दिल्ली व कोताना रोड़ पर स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल बड़ौत द्वारा लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए मेड़िसिटी हॉस्पिटल बड़ौत में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस में मेडिसिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन व प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ मनीष तोमर, मैक्स में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ राजेंद्र कुमार, पल्मोनोलॉजी के सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर इंदर मोहन चुग, मेडिकल ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ वसीम अब्बास व गाइनी-ऑन्कोलॉजी विभाग की एसोसिएट कंसल्टेंट अलका दहिया द्वारा कैंसर से बचाव और कैंसर हो जाने के उपरान्त उसके ईलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। सभी डाक्टरों ने लोगों से कैंसर के प्रति जागरूक होने का आहवान किया। कहा कि अगर लोग जागरूक हो तो कैंसर के प्रारम्भिक लक्षण दृष्टिगत होने पर तुरंत कैंसर का ईलाज करवा सकते है और कैंसर को घातक स्टेज तक जाने से रोक सकते है। डाक्टरों ने बताया कि सीएम और पीएम फंड़ से कैंसर के मरीजों को आर्थिक सहायता दी जाती है, इसके लिए मरीज या मरीज के परिवार के लोगों को प्रयास करने होते है। कहा कि लोग अगर जागरूक हो तो कैंसर कोई भयावह बीमारी नही है। जैसे ही कैंसर के लक्षण मरीज में दिखायी दे उसको छिपाये नही और तुरंत कैंसर के विशेषज्ञ डाक्टरों से सम्पर्क करें। बताया कि देश में कैंसर के ईलाज के लिए लेटेस्ट तकनीक और उच्च स्तर की दवाईयां मौजूद है। डॉ राजेंद्र कुमार ने ट्रूबीम एसटीएक्स लीनियर एक्सेलेरेटर – आईजीआरटी, आईएमआरटी, एसआरएस, एसबीआरटी, ब्रेकीथेरेपी, 4डी सीटी सिम्युलेटर व रोबोटिक सर्जरी के बारे में जानकारी दी। डॉ इंदर मोहन चुग ने बताया कि मैक्स अस्पताल शालीमार बाग में वीडियो ब्रोंकोस्कोपी, ईबीयूएस, थोरैकोस्कोपी और सीटी गाइडेड फेफेड़े की बायोप्सी जैसी कई अन्य आधुनिक सुविधाओं के साथ कैंसर का इलाज किया जाता है। इस अवसर पर मेडिसिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ मनीष तोमर ने कैंसर के मरीजों को हर सम्भव मद्द का आश्वासन दिया।

आपके लिए संबंधित खबरें

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *