Skip to content
Monday, 12 October 2026|India
12 Octआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
शिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैलीशिवा की रहस्यमय मौत: लिव‑इन फ्लैट से गिरते ही मिली बर्बरता के निशान•होर्मुज में दो टैंकरों पर हमले से भारत ने जताई कड़ी निंदा, लापता भारतीय नाविकों की खोज जारी•दिल्ली‑NCR में अचानक बदलते मौसम ने लाया तेज़ बारिश और ठंड•लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: जूते-चप्पल की बरबादी, कार्यकर्ताओं में मारपीट•बोकारो में ट्रेलर ने होटल में घुसकर 2 लोगों की मौत, 4 घायल•सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुनवाई, राहुल गांधी ने शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान•मुंबई में CJP प्रदर्शन: अंजलि दमानिया सहित कई लोगों को हिरासत, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधा•मिशन शक्ति अभियान: पहासू में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए निकाली गई जन जागरूकता रैली
विज्ञापन
Home » अलीगढ़ , हर महा की 21 तारीख और हर गुरुवार को बांटे जाएंगे गर्भनिरोधक साधन
Breaking News

अलीगढ़ , हर महा की 21 तारीख और हर गुरुवार को बांटे जाएंगे गर्भनिरोधक साधन

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 07 Dec 2020• अपडेट 07 Dec 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
कोरोना काल में सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर व पीएचसी पर अन्तरा व छाया की सुविधा उपलब्ध अलीगढ़ कोरोना काल मे बच्चों के जन्म…

कोरोना काल में सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर व पीएचसी पर अन्तरा व छाया की सुविधा उपलब्ध

अलीगढ़
कोरोना काल मे बच्चों के जन्म में अंतराल रखने के लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। इसके लिए फिर से काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक गुरुवार को एवं हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भ निरोधक साधन माला-एन एवं कंडोम छाया व अंतरा का वितरण करने का निर्णय लिया है ।

बढ़ती जनसंख्या रोकने के लिए व लोगों को परिवार नियोजन करने के लिए व उनके बच्चों मे अंतराल रखने के लिए जनपद के राज्य स्तर द्वारा चयनित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में अंतरा व छाया की सेवा 21 नवंबर 30 नवंबर से शुरू कर दी गयी है। परिवार नियोजन के साधन हर स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। गर्भ निरोधक गोली छाया व अंतरा व इंजेक्शन परिवार नियोजन के अन्य अस्थाई साधन उपलब्ध कराने की सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी शुरू हो गयी है।

यूपीटीएसयू के वरिष्ठ परिवार नियोजन विशेषज्ञ मेहरोज तस्लीम सिद्दीकी ने बताया कि ओपीडी करने के साथ ही योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इस बीच 21 अंतरा इंजेक्शन, 375 माला, 175 छाया टेबलेट एवं 1462 कंडोम योग्य दम्पति को दिए गए। परिवार नियोजन के लॉजिस्टिक मैनेजर वैभव मिश्रा ने बताया कि राज्य स्तर द्वारा चयनित सब सेंटर और पीएचसी पर भी परिवार नियोजन की सेवा शुरू कराई जा चुकी है। इस सुविधा के चलने के बाद योग्य दम्पत्ति जो कि अस्थायी परिवार नियोजन के साधन अपनाना चाहते हैं ए.एन.एम द्वारा अब पीएचसी व सब सेंटर पर आ सकते है। अभी कई दम्पति ने परिवार नियोजन के साधन अपनाए हैं।

आपके लिए संबंधित खबरें

परिवार नियोजन के साधन:
अंतरा त्रैमासिक एक गर्भ निरोधक इंजेक्शन है। जिसकी पहली डोज़ डॉक्टर की देखरेख में महिला का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही लगायी जाती है। उसके बाद दूसरी डोज़ प्रशिक्षित स्टॉफ नर्स या ए.एन.एम के द्वारा लगायी जाती है जो कि महिलाओं को तीन माह के अंतर पर मासिक धर्म आने के सात दिन के अंदर जांच के बाद दिया जाता है। छाया गोली यह एक साप्तहिक नॉन हार्मोनल गर्भ निरोधक गोली है। जो कि प्रसव या गर्भपात के तुरंत बाद प्रारम्भ की जा सकती है। माला-एन गोली रोजाना ली जाती है। तथा प्रसव के छ: माह बाद शुरू कर सकते हैं।

आईयूसीडी नार्मल डिलेवरी मे प्लेसेंटा बाहर आने के 10 मिनट के भीतर या 48 घंटो के अंदर ऑपरेशन के दौरान लगाते हैं प्रसव के छह हफ्तों बाद गर्भपात के तुरंत बाद अगर संक्रामक रोग न हो तो माहवारी शुरू होने पर पहले दिन से 12 दिन के भीतर कभी भी दे सकते हैं।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *