Skip to content
Saturday, 28 November 2026|India
28 Novआज की खबरें
ऐप डाउनलोड
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़
इंडिया गठबंधन की आज की बैठक में परिसीमन बिल पर रणनीति तय होगी•इंदौर डबल मर्डर केस: 50 लाख के पैसों के विवाद में मुख्य आरोपी हर्ष को दिल्ली में गिरफ्तार•बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार•रोडवेज कर्मचारियों का खुर्जा बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी•खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन•संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त पर 150 करोड़ के सौदे का किया खुलासा•पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जम्मू‑कश्मीर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्याइंडिया गठबंधन की आज की बैठक में परिसीमन बिल पर रणनीति तय होगी•इंदौर डबल मर्डर केस: 50 लाख के पैसों के विवाद में मुख्य आरोपी हर्ष को दिल्ली में गिरफ्तार•बुलंदशहर: शिकारपुर में रोडवेज बस की टक्कर से बुलेट सवार दरोगा राजवीर सिंह की मौत, पुलिस महकमें में शोक की लहर•खुर्जा सर्राफा बाजार में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने व धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार•रोडवेज कर्मचारियों का खुर्जा बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन, 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी•खुर्जा बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन•संजय राउत ने सांसदों की खरीद-फरोख्त पर 150 करोड़ के सौदे का किया खुलासा•पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जम्मू‑कश्मीर के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या
विज्ञापन
Home » अलीगढ़ , हर महा की 21 तारीख और हर गुरुवार को बांटे जाएंगे गर्भनिरोधक साधन
Breaking News

अलीगढ़ , हर महा की 21 तारीख और हर गुरुवार को बांटे जाएंगे गर्भनिरोधक साधन

3 मिनट में पढ़ें

By Kishan kumar Jain• प्रकाशित 07 Dec 2020• अपडेट 07 Dec 2020
GB News India ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play Store पर उपलब्ध
कोरोना काल में सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर व पीएचसी पर अन्तरा व छाया की सुविधा उपलब्ध अलीगढ़ कोरोना काल मे बच्चों के जन्म…

कोरोना काल में सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर व पीएचसी पर अन्तरा व छाया की सुविधा उपलब्ध

अलीगढ़
कोरोना काल मे बच्चों के जन्म में अंतराल रखने के लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। इसके लिए फिर से काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक गुरुवार को एवं हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भ निरोधक साधन माला-एन एवं कंडोम छाया व अंतरा का वितरण करने का निर्णय लिया है ।

बढ़ती जनसंख्या रोकने के लिए व लोगों को परिवार नियोजन करने के लिए व उनके बच्चों मे अंतराल रखने के लिए जनपद के राज्य स्तर द्वारा चयनित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में अंतरा व छाया की सेवा 21 नवंबर 30 नवंबर से शुरू कर दी गयी है। परिवार नियोजन के साधन हर स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। गर्भ निरोधक गोली छाया व अंतरा व इंजेक्शन परिवार नियोजन के अन्य अस्थाई साधन उपलब्ध कराने की सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी शुरू हो गयी है।

यूपीटीएसयू के वरिष्ठ परिवार नियोजन विशेषज्ञ मेहरोज तस्लीम सिद्दीकी ने बताया कि ओपीडी करने के साथ ही योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इस बीच 21 अंतरा इंजेक्शन, 375 माला, 175 छाया टेबलेट एवं 1462 कंडोम योग्य दम्पति को दिए गए। परिवार नियोजन के लॉजिस्टिक मैनेजर वैभव मिश्रा ने बताया कि राज्य स्तर द्वारा चयनित सब सेंटर और पीएचसी पर भी परिवार नियोजन की सेवा शुरू कराई जा चुकी है। इस सुविधा के चलने के बाद योग्य दम्पत्ति जो कि अस्थायी परिवार नियोजन के साधन अपनाना चाहते हैं ए.एन.एम द्वारा अब पीएचसी व सब सेंटर पर आ सकते है। अभी कई दम्पति ने परिवार नियोजन के साधन अपनाए हैं।

आपके लिए संबंधित खबरें

परिवार नियोजन के साधन:
अंतरा त्रैमासिक एक गर्भ निरोधक इंजेक्शन है। जिसकी पहली डोज़ डॉक्टर की देखरेख में महिला का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही लगायी जाती है। उसके बाद दूसरी डोज़ प्रशिक्षित स्टॉफ नर्स या ए.एन.एम के द्वारा लगायी जाती है जो कि महिलाओं को तीन माह के अंतर पर मासिक धर्म आने के सात दिन के अंदर जांच के बाद दिया जाता है। छाया गोली यह एक साप्तहिक नॉन हार्मोनल गर्भ निरोधक गोली है। जो कि प्रसव या गर्भपात के तुरंत बाद प्रारम्भ की जा सकती है। माला-एन गोली रोजाना ली जाती है। तथा प्रसव के छ: माह बाद शुरू कर सकते हैं।

आईयूसीडी नार्मल डिलेवरी मे प्लेसेंटा बाहर आने के 10 मिनट के भीतर या 48 घंटो के अंदर ऑपरेशन के दौरान लगाते हैं प्रसव के छह हफ्तों बाद गर्भपात के तुरंत बाद अगर संक्रामक रोग न हो तो माहवारी शुरू होने पर पहले दिन से 12 दिन के भीतर कभी भी दे सकते हैं।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook X Telegram
💬 0 टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ

0

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *