खुर्जा। वसुंधरा के होटल मुकुट रिजेंसी में एस एस टीम द्वारा मिस्टर एंड मिस ग्लैम इंडिया सीजन 5 का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से आये 30 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जूरी के रूप में इंटरनेशनल सेलिब्रिटी नाज़ जोशी के साथ पूनम वीरेन,राहुल रावत, आलोक रॉय और कार्तिक शर्मा ने शिरकत की,कार्यक्रम में सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में एजीएस की ब्रांड एम्बेसडर निशा मौर्या ने सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन किया। उत्तर प्रदेश के खुर्जा शहर की साक्षी चौधरी ने शो ओपनर के रूप में हिस्सा लिया और मुख्य अतिथि अमित गर्ग (ए जी एस) ने क्राउन पहना कर उनका सम्मान किया। मिस्टर केटेगरी में गौरव और मिस केटेगरी में कोमल ने विजेता का खिताब जीता,रनर अप का खिताब गौरी यादव, विशाल, गरिमा शर्मा और विनायक ने जीता। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट रेखा, सेलिब्रिटी डिज़ाइनर नीतू प्रजापति और सुजाता मेकओवर टीम का विशेष सहयोग रहा, अतिथि के रूप में राज पालीवाल, संध्या शर्मा,विजेता चौधरी, राजेश्वरी सिंह,अंशुल यादव, सुरभि सिंह, रॉकी और अमित यादव उपस्थित रहे, मंच संचालन एंकर शान ने किया। कार्यक्रम के अंत मे आयोजक शौर्य सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job