आज दिनांक 15-12-20 को थाना अगौता पर नियुक्त मुख्य आरक्षी सुधीर मलिक जो मूल रूप से ग्राम सरनावली थाना फुगाना जनपद मुज़फ्फरनगर के निवासी थे तथा बैंक चेकिंग कर वापस थाना आते समय उनकी अचानक हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी सुधीर मलिक के पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन किए गए एवं दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य आरक्षी सुधीर मलिक के पार्थिव शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान परिजनों के सुपुर्द किया गया।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

