बुलन्दशहर जनपद के एसएसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा कानून-व्यवस्था सदृढ़ बनाने एवं अपराधों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के दृष्टिगत थाना खुर्जानगर की रिपोर्टिंग चौकी खुर्जा जंक्शन के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर द्वारा प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी खुर्जा जंक्शन उ0नि0 लोकेश प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि अपनी अच्छी कार्यशैली से कार्य करें। क्षेत्रवासियों की शिकायतों/समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित विधिक निस्तारण किया जाए एवं महिला संबंधी अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बजरंगबली चौरसिया, क्षेत्राधिकारी खुर्जा
संग्राम सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना खुर्जानगर नीरज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के व्यापारी व संभ्रान्त व्यक्ति भी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job