खुर्जा। देश में फैल रही कोरोना जैसी महामारी से जूझने वाले लोगों को सम्मान पत्र सौंपकर उनका सम्मान भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष तनुश्री प्रजापति द्वारा किया गया। बुद्धवार को भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष तनुश्री प्रजापति व उपाध्यक्ष सलोनी जैन द्वारा पुलिस के अलावा जगदीश वैद्य, सफाई कर्मचारियों को फूल मालाएं व सम्मान पत्र देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान तनुश्री प्रजापति ने कहा कि यह लोग वाकई सच्चे कोरोना योद्धा हैं। इस महामारी में जहां शासन प्रशासन द्वारा लोगों को अपने घरों में सुरक्षित रहने के लिए कहा जा रहा है वहां यह लोग दूसरों का जीवन बचाने के लिए स्वयं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। तनुश्री प्रजापति व सलोनी जैन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने की अपील भी की गई।

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: भारत

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job