बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति की बैठक का आयोजन जिला बुलंदशहर के गांव बराल में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बिट्टी गौड़ की अध्यक्षता में हुआ, बैठक में किसान आयोग के गठन सहित क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। संगठन विस्तार करते हुए एडवोकेट विनेश राणा जी को जिला अध्यक्ष बुलंदशहर मनोनीत किया गया। साथ ही एडवोकेट रिंकू कुमार जी को मंडल अध्यक्ष प्रबुद्ध मेरठ मंडल मनोनीत किया। बैठक में, बिट्टी गौड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गजेन्द्र शर्मा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, उमाशंकर प्रधान राष्ट्रीय संगठन मंत्री, गवेन्द्र तिवारी,दिलीप गुप्ता, अनिल गुप्ता दीपक गुप्ता सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

