दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न बुलंदशहर के खुर्जा में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए और तिरंगा लहराते हुए पूरे जोश के साथ विजय उत्सव मनाया। जश्न के दौरान भाजपा नेता भगवानदास सिंघल और नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग शहीद भगत सिंह स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पालिकाध्यक्ष अंजना सिंघल के आवास से पदम सिंह गेट चौराहे तक भव्य विजय यात्रा निकाली गई।

यह भी पढ़ें:

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता पर पुष्पवर्षा कर जीत की शुभकामनाएं दीं और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंज उठा। इस मौके पर स्थानीय नेताओं ने दिल्ली चुनाव में मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व की सफलता बताया।

पूरी खबर और एक्सक्लूसिव वीडियो देखने के लिए पढ़ें GB News India।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job