बागपत में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ का पर्व

यह भी पढ़ें:

 

 

-छठ पर्व पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को चढ़ाया अर्घ्य

 

-महिलाओं ने व्रत रखकर की पुत्रों की दीर्घायु होने की कामना

 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत में गुरुवार को छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और पुत्रों की लम्बी आयु होने की कामना की। बागपत नगर के यमुना नदी घाट पर व दुर्गा मंदिर बागपत शुगर मिल परिसर में लोगों ने छठ का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग व श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान सभी महिलाएं एक स्थान पर एकत्रित हुई और उसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ मंगल गीत गाते हुए उन्होंने छठ मैया की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य चढ़ाये। बागपत के यमुना नदी घाट पर लोनी से आए समाजसेवी नवीन भईया ने बताया कि महिलाओं ने छठ पर्व पर अपने बच्चों की लम्बी आयु व घर-परिवार की खुशहाली तथा मनोकामना पूर्ति की कामना की। फल, मिठाई व ठेकुए से छठ मैया को भोग लगाया गया। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखे। बताया कि महिलाएं शुक्रवार को सूर्य उदय के दौरान सूर्य देवता को अर्घ्य चढ़ाकर व्रत खोलेंगी। उसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। छठ पर्व पर लोगों ने अपने घरों में अनेकों प्रकार के पकवान बनाये गये और छठ की खुशियां मनाई। इसके अलावा काफी लोग बागपत के गौरीपुर पुल पर भी पहुंचे और यमुना किनारे उन्होंने छठ मैया की पूजा की। इस अवसर पर नेशनल अवॉर्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, नवीन भईया लोनी, सभासद भवी कश्यप, पंडित अनिल त्रिपाठी, राधाकृष्ण, बृजलाल, भागीरथ, रमेश, अजीत, विनोद, उपेंद्र, पवन शर्मा, नवीन बंसल, लालदेई, राहुल सहित अनेकों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job