प्रभारी जिलाधिकारी ने कुण्डा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें, 08 मामलों का मौके पर किया निस्तारण

यह भी पढ़ें:

——————–

जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, लापरवाही न बरते-प्रभारी जिलाधिकारी

———————

प्रतापगढ़। प्रभारी जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में तहसील कुण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुण्डा तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 284 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 08 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 284 शिकायतों में से 97 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 85, विकास विभाग से 35, शिक्षा से 09, समाज कल्याण से 13 एवं 45 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई।

सम्पूर्ण समाधान दिवस कुण्डा में विकास खण्ड कालाकांकर के ग्राम रसूलपुर बडेरा के दिव्यांग अली हुसेन ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुये बताया कि प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था जिसकी प्रथम किस्त जारी हो गयी थी जिसके बाद भी प्रार्थी को अपात्र घोषित कर दिया गया, इस प्रकरण पर प्रभारी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये खण्ड विकास अधिकारी कालाकांकर को फटकार लगायी और निर्देशित किया कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुये शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाये। उन्होने कहा कि समस्याओं का निराकरण गुणवत्तापूर्ण किया जाये ताकि फरियादियों को बार-बार ब्लाक, तहसील व जनपद मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होने सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम मौके पर जाकर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुये निष्पक्ष ढंग से निस्तारण करायें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया जायेगा, इसलिये सभी अधिकारीगण शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुण्डा सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

——————–

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job