प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा क्षेत्र से जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रहे कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उपाख्य ‘राजा भैया’ के पिता एवं भदरी रियासत के नरेश राजा उदय प्रताप सिंह सोमवार को खुलकर भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में उतर गए। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर बैनर लगवाकर जनता से अपने घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाने का अनुरोध किया है।
हमारे संवाददाता रमेश श्रीवास्तव
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

