पंजाब कोरोना संक्रमण से देश में मौतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को अब तक 12 मौतें हुई हैं। पंजाब में एक आईपीएस अफसर ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक लुधियाना में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अनिल कोहली कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सब्जी मंडी में ड्यूटी करते वक्त वह संक्रमित हो गए थे। उधर, गुजरात में 7, राजस्थान में दो, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। इसके साथ मरने वालों का आंकड़ा 503 हो गया है। शुक्रवार को देश में 30 मरीजों की जान गई थी।
GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

