बुलंदशहर खुर्जा

यह भी पढ़ें:

भारतीय जनता पार्टी खुर्जा

नगर पालिका चुनाव

आज दिनांक 1 मई गौतम बुध नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ महेश शर्मा का पिछले 1 सप्ताह में तीसरी बार खुर्जा के नगरपालिका संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ डॉ महेश शर्मा नव दुर्गा शक्ति मंदिर के चमन विहार कॉलोनी में सतीश शर्मा के निवास पर ओपी शर्मा के निवास पर ओम मैरिज होम सिटी पर वह अनिल सैनी के वार्ड में लगभग 10 वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि पिछले 10 साल से खुर्जा नगर का नगर पालिका पर जो चेयरमैन है उन्होंने विकास के खोखले वादे करके जनता को गुमराह किया है पर हम झूठे वादों में फंस जाते हैं भारतीय जनता पार्टी का प्रबल चेयरमैन प्रत्याशी भी जनता हरा देती है। एक बार फिर चुनावी रण बिगुल बज चुका है भारतीय जनता पार्टी की दो इंजन की सरकार चल रही है तीसरा इंजन आप सब मिलकर लगाएंगे ऐसी पूरी आशा है बहन अंजना सिंघल का परिवार सक्षम परिवार है जो विकास माध्यम से खुर्जा एक नया इतिहास बनाने के लिए आतुर है। खुर्जा औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाता है। विकास के नाम से भी जाना जाए, यह तभी संभव है कि जब हम सब जनता जनार्दन एकजुट होकर भारत माता के समर्पित सपूत जिनका सामाजिक क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान रहता है। भगवानदास सिंगल की पत्नी अंजना सिंगल को भारी बहुमत से विजई बनाएंगे। खुर्जा का इतिहास रहा है, कि जब-जब एकजुटता आई है तब एक नया इतिहास रचा है। और वह समय आ गया है।

 

खुर्जा में नया इतिहास बनाना है भाजपा का चेयरमैन लाना है

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, दीपक गर्ग, कृष्ण कुमार सैनी, सतीश वाल्मीकि, मनीष शर्मा, डीसी अग्रवाल, सुरेश शर्मा, शेखर शर्मा वीरेश शर्मा, महेश चौधरी, जयप्रकाश अग्रवाल, राम अवतार सिंह, नवीन माहौर, सर्वेश शर्मा, पुनीत गर्ग आदि मैं भी संबोधित किया।

 

महिला मोर्चा भाजपा द्वारा महिला मतदाता सम्मेलन का आयोजन राजनारायण की कोठी पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की संयोजक नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्वशी शर्मा रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुचित्रा पाठक, कक्कड़ प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख महिला मोर्चा रही, एवं विशिष्ट अतिथि खुर्जा विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह एवं खुर्जा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मोनिका सिंह रहे। सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मतदान करने एवं अपने मत का सही प्रयोग कर खुर्जा नगर पालिका परिषद भाजपा प्रत्याशी अंजना पत्नी भगवान दास सिंघल को विजई बनाने के लिए सबका सहयोग करने का अनुरोध किया एवं खुर्जा में भगवा फहराने का दृढ़ संकल्प लिया।

कार्यक्रम मैं भाजपा पदाधिकारी पारुल बंसल जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, जिला मीडिया प्रमुख कल्पनावर्मा एवं पूर्व क्षेत्रीय सदस्य महिला मोर्चा एवं सभासद अमनदीप कौर एवं अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ता सम्मिलित हुई। प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख सचित्र पाठक द्वारा माननीय मोदी जी योगी जी के कंधों को मजबूत करने के लिए कमल खिलाने और कमल के निशान पर ही मोहर लगाने का निवेदन किया।भरी बरसात में भी नारी ने अपनी दृढ़ संकल्प को पूरा करते हुए कार्यक्रम में यह संकल्प लिया कि वह खुर्जा नगर में इस बार भगवा ही फहराएंगे। और अंजना भगवानदास सिंगल को विजई बनाएंगे।

 

किशन जैन की रिपोर्ट

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       
Home Latest Contact Video Job