बुलंदशहर खुर्जा सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत चल रहे 19 फरवरी से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का 25 फरवरी को संस्कृति कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में श्री राजकुमार शर्मा अध्यक्ष रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ साक्षी, डिंपल, दिव्या, व संजना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके किया। इसके बाद वंदना के साथ सभी स्वयं सेविकाओं ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया, एवं उपासना ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर कविता प्रस्तुत की, तथा तानिया, डिंपल, साक्षी, दिव्या, संजना ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। नेहा शर्मा ने सुख के सब साथी दुख में ना कोई भक्ति गीत गाकर लोगों को मोह लिया। कार्यक्रम अधिकारी जय किशोर शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के उद्देश व उसके लक्ष्यों को विस्तार से बताया तथा स्वयं सेविकाओं को समाज के कार्यों में सलिपत रहने के लिए प्रेरित किया और 7 दिन के कार्यक्रमों से सीख लेने के लिए कहा। कार्यक्रम में अखिलेश, विजय पाल सिंह राघव, अनीता शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, विशन, रौदास, ओमबीर, माधव आदि लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयंसेविका बंदना गौड़ ने किया।

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job