खुर्जा नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर नवरात्र के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा अर्चना की गई माता रानी को लाल रंग की पोशाक धारण कराकर उन्हें नारियल का भोग लगाया गया अष्टमी के दिन माता रानी का वाहन बैल होता है मंदिर में मंगलवार को काफी देर तक भक्तों की भीड़ रही जिन्होंने माता रानी के दर्शन प्राप्त किए मंदिर सदस्य व पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोड़ा ने बताया किदेवी भागवत पुराण में बताया गया है कि मां के 9 रूपों और 10 महाविद्या सभी आदिशक्ति के अंश और स्वरूप हैं। लेकिन महादेव के साथ उनकी अर्धांगिनी के रूप में महागौरी हमेशा विराजमान रहती हैं। मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से सोमचक्र जाग्रत होता है और इनकी कृपा से हर असंभव कार्य पूर्ण हो जाते हैं।  मंदिर के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया किमां महागौरी ने अपनी तपस्या से इन्होंने गौर वर्ण प्राप्त किया था। उत्पत्ति के समय यह आठ वर्ष की थीं। इसलिए इन्हें नवरात्र के आठवें दिन पूजा जाता है। अपने भक्तों के लिए यह अन्नपूर्णा स्वरूप हैं। यह धन-वैभव और सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं। इस दिन दुर्गा सप्तशती के मध्यम चरित्र का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है।  मंदिर में कन्या पूजन ब्रह्मानंद ग्रुप के चेयरमैन डीके त्यागी व उनके परिजनों द्वारा कराया गया मंदिर की व्यवस्थाओं में अध्यक्ष सतीश चंद शर्मा सचिव रोहित अग्रवाल कोषाध्यक्ष अजय गर्ग एडवोकेट विकास वर्मा प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट अनिल महाराजा मैनेजर आनंद स्वरूप शोवेल रितेश्वर शर्मा प्रेम प्रकाश अरोड़ा तिलोकचंद गॉड पवन मित्तल त्रिलोकीनाथ भार्गव सहित अनेक लोग मौजूद रहे

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job