देश में सर्वाधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश रविवार को 70 साल का हो गया। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश की स्थापना दिवस मनाए जाने का यह तीसरा मौका है। तीन साल पहले 2018 में राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया था। तब से यह परंपरा शुरू हो गई है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई। आइए, हम सभी ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों।

यह भी पढ़ें:

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job