मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ पहुंचे । मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर एएमयू के क्रिकेट ग्राउंड पर उतर गया है। सीएम योगी यहां से सीधा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान में सीएम ने सूचनाओं के आदान-प्रदान, कोविड मरीज़ो के रिकॉर्ड, आइसोलेशन की स्थिति व कोविड से बचाव की व्यवस्थाओं पर सवाल भी पूछे। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री सुरेश राणा भी मौजूद रहे। यहां से सीधे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभागार में बैठक करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें:

प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों और एएमयू वीसी व अन्य चिकित्सकों के साथ सीएम योगी की बैठक की शुरू हो गई है। सीएम योगी अलीगढ़ में लगभग तीन घंटे का वक्त गुजारेंगे, जिसमें डेढ़ घंटे तक वह कोरोना को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मंडलीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा कर रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट किशन जैन

GB NEWS INDIA | Category: Breaking News

देखें वीडियो

       

You missed

Home Latest Contact Video Job